Let’s travel together.

बारिश से हुआ शहर तरबतर किसानो और व्यापारियों के चेहरे खिले,जल्द ही एक और सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान

0 124

स्लग-

 शरद शर्मा बेगमगंज  रायसेन

जिले के बेगमगंज क्षेत्र में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो
चुका जिससे किसानों और व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। किसानों को कहना है कि यही बारिश यदि 15 दिन पहले हो जाती है तो उनकी कई फसलें बर्बाद होने से बच जाती ।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 20 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
मानसून के फिर सक्रिय होने से पूरी तहसील में रुक-रुककर अच्छी वर्षा होने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 सितंबर तक प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही एक और सिस्टम सक्रिय होने वाला है। बीते एक दिन पहले से क्षेत्र के कई ग्रामों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती घेरा और निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरू हो सका है। शहर में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी है सेमरी दुधई एवं बीना नदी उफान पर है।
इस बार बारिश का आंकड़ा 1059 पॉइंट 1 मिली मीटर पहुंच गया
कल शाम को भी अच्छी बारिश हुई और सुबह से भी बारिश का दौर जारी है।जिससे उमस और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है आगामी दिनों में बारिश के साथ ही तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना है इससे फसलों को फायदा मिलेगा। हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को ठंडा और सुहावना कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811