Let’s travel together.

कलेक्टरअरविन्द दुबे ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन अभियान का किया शुभारंभ

0 267

रायसेन। कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी माता-पिता, अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। कलेक्टर श्री दुबे ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों से चर्चा भी की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्म लेने वाले सभी बालक और बालिकाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन के पात्र हैं। वर्ष 2010 में जन्मे केवल वे बालक, बालिकाएं वैक्सीनेशन को पात्र होंगे जिन्होंने 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन की गाइडलाइन का पालन करते हुए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन के सत्र केवल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और शालाओं में ही आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |     किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811