Let’s travel together.

अमेरिका में इन 10 जगहों पर खेली जाती है धूमधाम से होली

0 552

भारत की तरह अमेरिका में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो होली हिंदुओं का त्योहार है, लेकिन हर धर्म के लोग रंग-गुलाल के इस उत्सव में शरीक होते हैं। अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद हैं, जो हर साल होली का पर्व मनाते हैं। यहां हम आपको अमेरिका की ऐसी 10 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया जाता है।

यूटा की होली
पिछले कुछ सालों में अमेरिका के यूटा (Utah) प्रांत में होली का क्रेज काफी बढ़ गया है। हर साल होली के मौके पर जगह-जगह अमेरिकी भारतीय लोग इकट्ठे होते हैं, रंग-गुलाल से होली खेलते हैं। स्पेनिश फॉक (Spanish Fork) शहर में होली पर खास जश्न होता है। यहां कुछ जगहों पर दो दिन तक होली इवेंट आयोजित होते हैं। जहां डीजे की धुन पर नाचते हुए लोग रंग-गुलाल उड़ाते हैं और खुशियां मनाते हैं।
वाशिंगटन डीसी की होली
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में भी होली का त्योहार मनाया जाता है। वाशिंगटन डीसी के इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन होता है। यहां होली पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और रंग खेलते हैं। ट्रस्ट की तरफ से मंदिर तक आने-जाने के लिए निश्चित जगहों से मुफ्त शटल सुविधा, मुफ्त पार्किंग और मुफ्त फैमिली फोटो की सुविधा दी जाती है। इच्छुक लोग रंग और भोजन के टोकन खरीद सकते हैं, उसका शुल्क लगता है। हालांकि, इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से यहां बड़ा समारोह आयोजित नहीं हो रहा है।

सिएटल में होली का जश्न
अमेरिकी प्रांत वाशिंगटन के सिएटल शहर में भी बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। यहां फीनी सेंटर (Phinney Center)  में होली का भव्य आयोजन किया जाता है। 26 मार्च 2022 को दोपहर 12 से 3 बजे तक यहां इवेंट आयोजित होगा। कोई भी शख्स फीनी सेंटर के होली फेस्टिवल में आ सकता है। हालांकि यहां खाने-पीने और कुछ चीजों के लिए टिकट लगता है। सिएटल में रंग-गुलाल उड़ाते हुए जयपुर की स्पेशल चाय की चुस्की लें, बॉलीवुड गानों पर डांस करें… यहां मजे के लिए बहुत कुछ है।

अमेरिका में वृंदावन की होली

वैसे तो होली ब्रज की मशहूर है। भगवान कृष्ण की स्थली वृंदावन और आसपास के इलाकों में लट्ठमार होली खेली जाती है। कई देशों से लोग होली खेलने वृंदावन आते हैं। मगर अमेरिका में भी एक वृंदावन है, जहां होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। वेस्ट वर्जिनिया प्रांत के माउंड्सविले में न्यू वृंदावन है। यह एक आध्यात्मिक गांव है, जहां आपको असली वृंदावन की झलक मिलेगी। इसे इस्कॉन संस्था द्वारा संचालित किया जाता है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं और रंगों का त्योहार मनाते हैं।

ह्यूस्टन की होली
टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में होली पर बड़ा आयोजन होता है। ह्यूस्टन होली पूरे अमेरिका में मशहूर है। शहर के वीपीएसएस हवेली ग्राउंड में कृष्ण मंदिर के पास 26 मार्च को होली पर भव्य आयोजन होगा। इसमें रंग, गुलाल, के साथ डीजे, स्ट्रीट फूड का पूरा आनंद मिलेगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए पहले houstonholi.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा।

न्यूयॉर्क में होली
न्यूयॉर्क सिटी के कई क्लब और ऑर्गेनाइजेशन होली पर इवेंट आयोजित करते हैं। इनमें से अधिकतर के लिए चार्ज देना पड़ता है। वहीं, कुछ फ्री इवेंट भी हैं जहां जाकर आप धूम-धड़ाका कर सकते हैं। 18 मार्च से लेकर 31 मार्च तक शहर के कई क्लबों में होली स्पेशल इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। यहां रंग गुलाल, डीजे पार्टी के साथ खाने-पीने का पूरा मजा आएगा। ये इवेंट खासतौर पर न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किए जाते हैं।
मैसाचुसेट्स की शानदार होली
मैसाचुसेट्स के हॉलब्रूक टाउन में स्थित ब्रज मंदिर की होली पूरे न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में मशहूर है। यहां भजन-किर्तन, संगीत, डांस के साथ धूमधाम से होली का पर्व मनाया जाता है। होली पर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी लोग यहां आते हैं।

न्यू जर्सी की होली

न्यू जर्सी प्रांत में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा है। यही कारण है कि इस प्रांत के अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोग हर साल धूमधाम से होली मनाते हैं। इस साल एडिसन, मेटाचन, जर्सी सिटी, ओल्ड ब्रिज समेत अन्य कई टाउन में क्लब और ऑर्गेनाइजेशन रंगोत्सव का आयोजन कर रहे हैं।

शिकागो की ग्लोबल कनेक्शन होली
शिकागो में ग्लोबल कनेक्शन होली काफी मशहूर है। शिकागो के नेवी पीयर में 19 मार्च दोपहर एक बजे से धूमधाम से होली खेली जाएगी। यहां लाइव म्यूजिक, फूड, गुलाल के साथ आपको भारतीय रंगोत्सव का पूरा आनंद मिलेगा। खास बात ये है कि यहां एंट्री के लिए कोई शुल्क नहीं है। ये एक सार्वजनिक आयोजन होता है और बड़ी संख्या में अमेरिकी भारतीय यहां होली खेलने के लिए आते हैं।

लॉस एंजेल्स में होली
कैलिफॉर्निया प्रांत के लॉस एंजेल्स में भी होली पर भव्य आयोजन होता है। शहर के कई क्लबों में 17 मार्च से लेकर 19 मार्च तक होली स्पेशल इवेंट आयोजित किए हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां जाकर रंगोत्सव का लुत्फ उठा सकते हैं। इन इवेंट में आपको लाइव म्यूजिक के साथ रंग खेलने और खाने-पीने के ढेर सारे ऑप्शंस मिलेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा     |     ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान     |     SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक     |     अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 6776मतदाता     |     बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन     |     भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन     |     घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन     |     शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा पोलो ग्राउंड में 6 मार्च को कराया जा रहा सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहनों के खाते में राशि करेंगे अंतरित     |     भोपाल से सलामतपुर तक शनिवार को रोड पर किया पैच वर्क रविवार सुबह उखड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811