Let’s travel together.

बारिश न होने से किसानों पर आ गई बड़ी आफत ,बर्बाद होने की कगार पर पहुंची फसलें

0 124

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इन दिनों बारिश के ग़ायब होने से किसानों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है । यहां तक कि फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है जो बाकी रही उसमें इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे किसानों को कर्जदार तो होना ही पड सकता है बल्कि बारिश के न होने से किसानों कई पूरी फसलें बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है इसके साथ ही बिजली की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस साल किसानों को बड़ी मुश्किल से जूझना पड़ रहा है इस वर्ष किसानों ने सोयाबीन एवं धान की फसल अपने खेतों में अपनी आय बढ़ाने की कवायद में मानसून के भरोसे बो डाली परन्तु किसानों को क्या पता था कि फसल बोने के बाद मानसून उन्हें धोखा दे जायेगा । अपनी आय बढ़ाने के लिए जैसे तैसे किसानों ने अपने खेतों में मंहगे बीज खरीद कर धान सोयाबीन की फसलें बो डाली तब थोड़ी बहुत बरसात हो गई परन्तु जैसे-जैसे फसल खेतों में खड़ी होना शुरू हुई तब फसलों को सिंचाई की जरूरत पडी परन्तु बारिश ग़ायब हो गई तब फसलों का बढ़ना जारी रहा तब किसानों को अपनी फसलों में पानी देने की कवायद शुरू करना पडी परन्तु उन किसानों का बुरा हाल हो गया जो छोटे किसानों की श्रेणी में गिने जाते हैं तब वह आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे परन्तु भगवान खुश नहीं हो सके तथा गर्मी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई तथा मंहगा बीज एवं मंहगी खाद खरीदकर किसानों को कर्ज दार होना पड़ा इतना ही नहीं बड़े किसान भी इस फसलों के नुकसान से अछूते दिखाई नहीं दिये जिनके स्वयं के ट्यूबवेल रहे थे इसी समय बिजली की कमी ने भी किसानों को बर्बाद करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी जबकि हर बार बिजली साथ दे देती थी तब किसान अपनी फसल में पानी की पूर्ति अपने ट्यूबवेल से कर लेते थे परन्तु इस वर्ष बिजली आपूर्ति न होने से बड़े किसानों को भी अपनी फसल में पानी देने मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है हालांकि मंडल अधिकारी बार बार बिजली का उपयोग कम करने तथा बिजली आपूर्ति न होने की समस्या बताते रहे तब बिजली के भरोसे किसानों को रात दिन अपने खेतों में पड़े रहकर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा कि

जबकि बिजली बे भरोसा बनकर रह गई इस पानी की किल्लत ने सोयाबीन एवं धान की फसलों को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है जिससे किसानों को भारी कर्ज के बोझ तले दबने पर मजबूर होना पड़ा परन्तु किसानों की सुध लेने सरकारें अपने क़दम आगे नहीं बढ़ा सकी नेता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं उनकी नजर किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है इतना ही नहीं सोयाबीन की फसलों पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है तथा किसानों को अपनी फसलों को बर्बाद होते देखने पर मजबूर होना पड़ रहा है किसानों की इस दुर्गति को देखने की फुर्सत न तो राज्स्व विभाग ने ही कृषि विभाग को ही मिल सकी है अनेक किसानों ने बताया कि बारिश न होने से फसलें बर्बाद हो रही है तो दूसरी ओर बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है तब ऐसी स्थिति में फसलों को पानी नहीं मिलने तथा दवा नहीं डलने से फसलों में इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है तथा फसलों की पैदावार असंभव दिखाई दे रही है । मजबूर होकर हमें बोई फसलों को हांकने पर मजबूर होना पड़ेगा । तथा खेतों में भी पानी न मिलने से जमीनों में दरार पड़ने लगी है।
दूसरी ओर लगातार पानी की कमी एवं बारिश थमने से भारी नुक्सान होने की संभावना देखते हुए अब मंदिरों में भजन-कीर्तन करते हुए भगवान को मानने के प्रयास शुरू कर दिए हैं तो मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बारिश होने के लिए विशेष नमाज पढ़कर बारिश होने की दुआएं मांगना शुरू कर दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811