Let’s travel together.

भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने दो शो में दिखाएंगे लोगो को फ्री कश्मीर फाइल्स

0 618

– कश्मीरी पंडितों के सत्तर हज़ार परिवारों को जन्म भूमि से भागना पड़ा

– गजवा ए हिंद की प्रयोग शाला थी कश्मीर की घाटी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

देश मे अनेक शहरों मे कई लोग आम जन को खुद के सौजन्य से कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखा रहे हैं फिर भला शिवपुरी भी कहाँ पीछे रहता । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन भी इतिहास के इस कारनामे से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए आगे आए हैं । भाजपा नेता महिलाओंं को विशेष तौर पर आमन्त्रित् करते हुए कहते हैं कि पूरे परिवार और भावी पीढ़ी को जानकारी मातृशक्ति ही दे सकती है ।

24 मार्च गुरूवार को शाम 6 से 9 और रात्रि 9 से 12 के दोनों शो वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन के सौजन्य से शिवपुरी के शिव मंदिर टॉकीज (ग्वालियर बाय पास ) में निशुल्क दिखाया जाएगा ।
शाम के शो मे सपरिवार और विशेषकर महिलाओं को बाल्कनी में प्राथमिकता रहेगी और रात्रि का शो सभी आम जन के लिए रहेगा लेकिन माता बहिनों को उच्च सदन आरक्षित रहेगा ।
चुंकि आपके भाई धैर्यवर्धन ने भी तीन बार कश्मीर जाकर इस वीभत्स नरसंहार् और अनुच्छेद 370 के खिलाफ वहां जाकर गिरफ़्तारी दी है अतः भावनात्मक तौर पर इस नाचीज़ धैर्यवर्धन के हृदय मे भी पुनः ऐसी भावना जाग्रत हुई कि कश्मीर की सच्चाई नई पीढ़ी इस फिल्म के माध्यम से देख सके। कश्मीर मे आतंकवाद के कारन सत्तर हज़ार परिवारों का पलायन हुआ । दलितों को सरकारी नौकरी से कानूनन रोक थी । सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार कश्मीर मे लगभग चार सौ लोगों की हत्या की गई थी । टेलीविजन पर इन्टर्व्यू के दौरान बीस से अधिक हिन्दुओं की हत्या करने वाला आज आजाद है । हुर्रियत, जेकेएलएफ, लश्कर के आतंकियों को दिल्ली बुलाकर कांग्रेस नेता और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे मुलाकात की यह कश्मीरी पंडितों के घाव पर नमक मलने जैसा काम था ।
गजवा ए हिंद की प्रयोग शाला के तौर पर कश्मीर घाटी को खून से रंग दिया गया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811