सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक कार सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है पुलिस ने धारा 20 बी NDPS Act के तहत आरोपी मेहतरू पाल पिता स्व0 अजीत पाल उम्र 77 वर्ष सा0 नगर पंचायत कुंरा गांधी चौक वार्ड 3 थाना धरसींवा एवं तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 22 वर्ष सा० आरंग को गिरफतार किया है।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार की सुबह 06:30 बजे सूचना मिली कि गांधी चौक कुंरा में आरोपी मेहतरू पाल कुंरा का एवं तुषार देवांगन आरंग का अपनी कार कं0 CG 04 PA 1245 मारूति स्वीफट में एक पुठठा के कार्टून के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखे है जिसे अफरा तफरी करने के फिराक में है के संबंध में मुखबीर पंचनामा तैयार कर मौके पर पहुचकर अग्रिम कार्यवाही किये जाने के संबंध में सीएसपी उरला के मार्गदर्शन में तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टींम ने मौके पर पहुचकर दबिश दी और आरोपी मेहतरू पाल एवं तुषार देवांगन के संयुक्त कब्जे से 4.650 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।
दोनो आरोपि किसी प्रकार का कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों का कृत्य धारा 20 B NDPS Act का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से 4.650 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 50000 रूपये को मौके पर जप्त कर सीलबंद किया गया एवं आरोपियो के द्वारा अपराध करने में उपयोग किये हुए वाहन कार स्वीफट CG 04 PA 1245 को भी जप्त किया गया ।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post