मेष राशि -दिन आपके लिए आय के नए-नए स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप आज किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपका लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आपको समस्या होगी, क्योंकि विरोधी आपकी किसी बात को पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी। आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे, लेकिन उसके साथ-साथ आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
वृश्चिक राशि – दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सोच समझ से भी काम पूरे होंगे और आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि कोई नया मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बनाई है, तो आपके वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
धनु राशि- दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको प्रसन्नता होगी, जिनसे मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आप अपने रुके हुए किसी काम को पूरा करने की आज पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण आप माताजी से किसी किए हुए वादे को भी भूल सकते हैं और यदि आपने पहले किसी को धन दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी, जहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि – दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है और वाहनों का प्रयोग आज आप बहुत ही सावधानी से करें। स्वास्थ्य को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपके परिवार के जो सदस्य घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आपकी याद सता सकती है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के साथ-साथ किसी और काम की और भी मन भटक सकता है, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ेगा।
कुंभ राशि – दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी तरक्की करते देख आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और व्यापार में आपको कोई निर्णय लेने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और परिवार में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। यदि कोर्ट कचहरी से संबंधित किसी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह परेशानी भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
मीन राशि – दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके उससे समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। आपको अपने मित्रों को परिजनों का धन संबंधित मामलों में पूरा सहयोग मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।