Let’s travel together.

खस्ताहाल सडक़ को लेकर अनोखा प्रदर्शन-गैड़ी खेलकर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में जताया विरोध

0 339

 

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर के सामने खस्ताहाल सडक़ को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। कीचड़ में गैड़ी खेलकर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन किया इस मार्ग पर कई लोग फिसल कर घायल भी हो चुके है। जरा सी बारिश होने के बाद यह मार्ग कीचड की दलदल में तब्दील हो जाता है।इस मौके पर पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि यह खेल कीचड़ में खेला जाता है और कुबेरेश्वर धाम के सामने इतना कीचड़ है कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने में परेशानी नहीं होगी। कई बार प्रतियोगिता के लिए आयोजकों को कीचड़ मचाना पड़ता है, लेकिन हमें मचामचाया कीचड़ मिल रहा है। जिसे हटाने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन वो नहीं हटा रही तो प्रतियोगिता का अयोजन हमारे द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के कारण हमारे क्षेत्र का नाम विश्व भर में रोशन है और यहां पर हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय विधायक करण सिंह वर्मा को चिंता ही नहीं है। खस्ताहाल सडक़ होने के कारण श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की पीढ़ा को ध्यान दिलाने के लिए इस तरह का अनूठा प्रदर्शन क्षेत्रवासियों के द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों को शर्म करना चाहिए कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को यहां पर आकर रोड के निर्माण कराने के लिए कार्य करना पड़ रहा है।बरसात के दिनों में मालवा के कई क्षेत्रों में कीचड़ में गैड़ी खेल खेला जाता है। इस खेल को लोग मनोरंजन के लिए खेलते हैं। हांलाकि अब इसकी परंपरा विलुप्त होती जा रही है। इस विलुप्त होती परंपरा के जरिए इछावर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें सेकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्रवासियों ने गैड़ी पर चलकर तालाब रूपी सडक़ को पार किया। दरअसल कुबेरेश्वर धाम के सामने की रोड पूरी तरह से उखड़ चुकी है। यहां कीचड़ मचा हुआ है। जिससे होकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ता है। आमजन की इस समस्या को देखते हुए और उनकी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की मंशा के साथ शैलेंद्र पटेल यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि धर्म सिंह मेवाड़ा ने बताया कि लंबे समय से यह रोड खस्ताहाल है, इस रोड की स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन इसका निर्माण नहीं हो रहा है, इसमें इतने गड्ढे है कि ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811