Let’s travel together.

रायसेन जिले के देवनगर में नाबालिग से रेप के आरोपी के घर पर सरकार का चला बुलडोजर

0 298

 दीपक कांकर रायसेन

मप्र के रायसेन जिले में नाबालिग से रेप के आरोपी के घर पर आज सरकार का बुलडोजर चलाया गया। यहा देवनगर थाना क्षेत्र में एक 9 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को बीते 17 जुलाई को अंजाम देने वाले आरोपी अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।3 बच्चों का बाप आरोपी पहले भी कई छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका हैं। पुलिस ने आरोपी अख्तर को हिरासत में लेकर आज प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलवाया। इस दौरान रायसेन SDM मुकेश कुमार सिंह DSP रवि शर्मा के साथ पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद रहा।

मप्र में सरकार गलत काम करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते रायसेन जिले के कस्बा देवनगर में एक आरोपी द्वारा नाबालिग बच्ची से ज्यादती करने के आरोप में प्रशासन द्वारा आज उसका मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाने पर आरोपी अख्तर अली पिता इजहार अली निवासी ग्राम देवनगर के विरुद्ध नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिस पर थाना देवनगर में अपराध दर्ज होने के बाद बीती रात आरोपी अख्तर अली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इसी क्रम में पंचायत द्वारा पूर्व में आरोपी के अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आरोपी का मकान प्रशासन द्वारा आज बुलडोजर से गिरा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811