Let’s travel together.

सुल्तानपुर शराब ठेकेदार द्वारा गांव गांव में बेची जा रही शराब

0 181

 

रामभरोस विश्वकर्मा ओबैदुल्लागंज रायसेन

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कि जो कोई भी व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करें उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए पर रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर में आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शराब ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है। जिसके कारण ठेकेदार नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबों और गांव गांव में वाहनों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं।धाम होते ही वाहनों से शराब गांव गांव पहुचाई जा रही है। विगत दिनों एक गांव में अवैध रूप से सुल्तानपुर शराब ठेकेदार द्वारा अवैध गुमटी रखकर शराब बेची जा रही थी ग्रामीणों के विरोध के बाद दुकान को हटा लिया गया पर अब भी शराब ठेकेदार द्वारा सुल्तानपुर के आसपास के गांव और ढाबों पर खुलेआम शराब बिकवा रहा है।

भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा की छवि को आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गांव-गांव शराब बिकवा कर धूमिल कर रहे हैं। जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में विधायक सुरेंद्र पटवा को उठाना पड़ेगा स्थानीय रहवासियों का कहना है। कि आबकारी अधिकारियों को नेताओं का संरक्षण है। जिसके कारण आपकारी अधिकारी खुलेआम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। कहीं ना कहीं जिससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि भी कहीं न कहीं धूमिल होती दिखाई नजर आती है।

इनका कहना है

आपके द्वारा सुल्तानपुर में जो अवैध शराब बिक रही है उसकी जानकारी मेरे द्वारा औबेदुल्लागंज व्रत के अधिकारी को दे दी गई है।

पंकज तिवारी रायसेन जिला आबकारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को जिस प्रकार आबकारी अधिकारी धूमिल कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशों को अधिकारी नहीं मान रहे हैं और गांव ग्राम अवैध शराब का कारोबार करवा रहे।

मनीष मालवीय संयुक्त प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी

जिस प्रकार गांव-गांव अवैध शराब बिक रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है। कि किस प्रकार ठेकेदार आबकारी अधिकारियों के साथ मिलकर गांव को नशे का अड्डा बनाना चाहते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह आदेश भी इनके सामने बोलने दिखाई नजर आते हैं।

आशीष गौर युवा कांग्रेस नेता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811