Let’s travel together.

वेस्टइंडीज पर अकेले भारी पड़े यशस्वी और अश्वीन पारी और 141 रन से जीती टीम इंडिया

109

 टीम इंडिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए डोमिनिका टेस्ट में मेजबान वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हरा दिया है। इस तरह दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज की टीम यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी और आर अश्विन की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। फैसला गलत साबित हुआ और टीम महज 150 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। अश्विन ने पांच विकेट लिए। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 421 रन पर घोषित की। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कुछ नहीं कर सकते और पूरी टीम 130 रन पर धराशायी हो गई। दूसरी पारी में अश्विन ने 7 विकेट लिए।

पहले टेस्ट खेल रहे यशस्वी बने मैन ऑफ द मैच

पहली बारी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के शतकों के बाद विराट कोहली के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध पारी पांच विकेट पर 421 रन पर घोषित कर दी थी। इस तरह टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर 271 रन की बढ़त बनाकर टेस्ट मैच में पूरी तरह शिकंजा कस लिया था।

वेस्टइंडीज की पूरी टीम ने मिलकर पहली पारी में जितने रन बनाए थे, उससे ज्यादा रन अकेले यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले। तीसरे दिन शुक्रवार को यशस्वी ने जेसन होल्डर के ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर 150 रन का आंकड़ा पार किया।

पहले ही टेस्ट में 150 रन, यशस्वी जायसवाल बने तीसरे भारतीय

यशस्वी जायसवाल पदार्पण टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (177) और शिखर धवन (187) के नाम यह उपलब्धि है।

यशस्वी 171 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी के बाद विराट कोहली का बल्ला चला और उन्होंने टेस्ट करियर का 29वां और वेस्टइंडीज के विरुद्ध छठा अर्धशतक लगाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811