Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सलामतपुर में मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित हेल्दी एक्टिविटी कार्यक्रम सम्पन्न

0 480

कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

सलामतपुर/रायसेन से अदनान खान

स्वास्थ्य विभाग के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से संगत संस्था द्वारा प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य में संगत संस्था द्वारा सॉची जनपद के सलामतपुर में मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित हेल्दी एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. नीरा चौधरी, एसडीएम श्री एलके खरे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, संगत भोपाल के डॉ अनंत भान तथा संगत के जिला समन्वयक श्री प्रशांत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकारियों, चिकित्सकों, एएनएम तथा आाशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में संगत संस्था द्वारा जिले में की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया गया कि अभी तक एक हजार से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को परामर्श कौशल और आत्म देखभाल का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें रायसेन जिले में 287आशाओं ने यह प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है। संगत के डॉ अनंत भान ने मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और समुदायों की भलाई पर ध्यान देने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संगठन पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने महामारी की अवधि के दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विभाग और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811