Let’s travel together.

इंदौर ने फिर बाजी मारी,ई-गवर्नेन्स के स्वर्ण पुरस्कारों की श्रेणी में बनाया अपना स्थान

0 475

भोपाल : हैदराबाद में हुए 24वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स सम्मेलन में नगर निगम इन्दौर ने एप 311 सेवा संचालक के लिये ई-गवर्नेन्स के स्वर्ण पुरस्कारों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। इसके लिये नगर निगम को केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिक मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं 2 लाख रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिये कमिश्नर नगर निगम इंदौर एवं अन्य स्टॉफ को बधाई दी है।

ज्ञातव्य है कि इन्दौर नगर निगम में तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयक का दायित्व संभाल रहे डॉ. नटवर शारडा, सीएसआई श्री अजीत, कल्याण कंसलटेंट फॉर्म, श्री प्रसन्ना परमार कीवीक सलूशन प्राइवेट लिमिटेड की अनुकरणीय पहल पर नगर निगम के एप 311 में अन्य सेवाओं के साथ जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के कार्य को भी इस प्रकार सम्बद्ध किया गया कि यह पोर्टल अब सेवा पोर्टल के रुप में भी कार्य करने लगा है। इसके परिणामस्वरुप अब दुनिया भर में कहीं भी नगर निगम इन्दौर से संबंधित जन्म-मृत्यु एवं विवाह के पंजीयन का प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व     |     भाई-भाई के प्रेम में छिपी है जीवन की सच्ची साधना-मुनि श्री       |     राज्यस्तरीय कुडो प्रतियोगिता में इधिका ने जीता स्वर्ण पदक     |     भोर की भस्म आरती से गूंजा चारूवा का गुप्तेश्वर धाम, प्राचीन शिवालय में उमड़ी श्रद्धा     |     अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई का हरियाली महोत्सव उत्साह, संस्कृति और महिला शक्ति का बना प्रेरणादायी उत्सव      |     सृजन के नन्हें प्रहरियों ने बदली समाज की तस्वीर, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ खुद बने बदलाव की मिसाल     |     भाजपा नेताओं ने की नितिन गडकरी से भेंट     |     मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन के चित्रगुप्त मंदिर में राम कथा के सातवें दिन प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावुक वर्णन     |     युवाओं के हाथ लगा सरकारों को झुकाने का मंतर ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811