मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भारतीय जनता पार्टी जमुनिया, अंबाडी ,सेमरा ,शक्ति केंद्रों की बैठक संतोष शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष सांची निर्देशानुसार की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विस्तारक अविनाश केसरी , पालक गंगाराम चौकसे एवं शक्ति केंद्रों के प्रभारी ओंकार सिंह मीणा , अमित पाल राघव, टीकाराम पाल ,एवं समस्त शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष एवं क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

बेठक समझाया गया कि अपना बूथ सबसे मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में समझाया गया। एवं जो भी बूथ संघ के सरल ऐप पर कंप्लीट नहीं है उसे पूर्ण करने के लिए कहा गया। साथ ही बताया गया कि 4 जुलाई को सांची में मंडल के सभी बूथ के पंच परमेश्वर का सम्मेलन हो रहा है उसमें अवश्य सम्मिलित हों।