मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आने वाले समय में देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों की भी सूरत बदल जाएगी. ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर सभी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी. रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर रेलवे स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है. ये स्टेशन की आवश्यकताओं और संरक्षण के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है इसी के तहत दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर स्टील की रेलिंग लगाई जा रही है जिससे स्टेशन की खूबसूरती दिखने लगी है आने वाले समय में छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी बड़े रेलवे स्टेशनों जैसी सुविधाएं मिलेगी
हालाकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज कम है जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है 3 किलोमीटर घूमकर फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पहुंचते हैं वहां से यात्री बस के द्वारा भोपाल विदिशा तक जाते हैं कोरोना काल मैं दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का रुकना बंद हो गया था जो अभी तक बंध है जबकि रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर आसपास के 10 गांव के व्यक्ति यात्रा के लिए आते हैं
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।