Let’s travel together.

विदिशा पुलिस ने जंगल मे जुआ खेल रहे 12 जुआरी किये गिरफ्तार

0 113

– करीब साढ़े चार लाख रुपये में  12250 नगद और मशरूखा जप्त

-5 मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल भी जप्त

विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम ग्रंट के जंगल में ताश पत्ते से जुआ खेलते हुए आरोपियो को गिरफ्तार कर कुल 4 लाख 47 हजार 250 रुपए  नगद,मोबाइलऔर  मोटरसाइकिल  जप्त की है।  पुलिस ने टीम जाने की सूचना देने वाले लोगो को भी आरोपी बनाया है।

विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध जुआ,सट्टा धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है ।

आदेश के पालन में दिनांक 16/06/23 को  निरीक्षक थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सुनपुरा ग्राम के पास ग्रंट के जंगल में  ताश पत्तों पर रुपए पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं जो सूचना पर श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेंद्र दांगी के हमराह दो टीम बनाकर मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम ग्रंट के पास जंगल पहुंचे जहां उक्त युवको को घेराबंदी कर पकड़ा जिसमें दो आरोपी मौके से पकड़ा है और कुछ लोग उदयगिरी के पास के जंगलों में एवं नदी तरफ पुलिस को देखकर भाग गए इस दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से एवं फड़ से  5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल, 12250 रुपए नगदी, कुल मशरूका 447250/- रुपये का तथा 52 ताश के पत्ते मिले आरोपी  के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट, 109 भा द वि  की कार्यवाही की गई हैं । फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विशेष भूमिका

थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह , थाना प्रभारी सिविल लाईन योगेंद्र सिंह राजपूत ,प्रधान आरक्षक अरुण चौकसे, प्रधान आरक्षक मनीष शर्मा ,आरक्षक लकी सिंह आरक्षक प्रदीप गोरख आरक्षक रणवीर सिंह आरक्षक सत्येंद्र सिंह रावत  |

प्रतिदिन कोतवाली पुलिस द्वारा ऐसे चिन्हित स्थान जहाँ पूर्व में आसामाजिक तत्वो घटनाये घटित की गई है उन स्थानों पर जुआ,सट्टा, अवैध शराब धरपकड़ की कार्यवाहियां की जा रही है l

 

गिरफ्तार आरोपी गण 

1. रंजीत कुशवाहा पुत्र मौजी लाल कुशवाहा निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास विदिशा ,

2.चंदन प्रजापति पुत्र बाबूलाल निवासी रीठा फाटक विदिशा,

फरार आरोपी गण –

3. विकास यादव निवासी तोपपुरा विदिशा 4.संजय साहू निवासी रामलीला विदिशा 5.मंजू उर्फ मनोज अहिरवार निवासी काछीकुआं विदिशा,

6.शुभम टिड्डा उदयगिरि विदिशा, 

7.कल्लू अहिरवार निवासी शेरपुरा विदिशा ,

8.आरके निवासी बस स्टैंड विदिशा ,

9.चैन सिंह कुशवाह निवासी डंडापुरा विदिशा ,

10.पुरुषोत्तम रघुवंशी निवासी डंडापुराविदिशा, 

11सुनील लोधी निवासी बागरी ,

12.मोहन मालवीय निवासी विदिशा, 13.शुभम निवासी उदयगिरि विदिशा ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811