Let’s travel together.

विकास के बड़े बड़े दावों की पोल खोल रही दो वार्डो की सड़कें

0 131

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

वैसे तो बड़े बड़े विकास के दावे किए जाते रहे हैं परन्तु इन विकास के दावे ज़मीन पर तब धराशाई हो जाते हैं जब सड़कों में गढ्ढे सड़कों पर बहने वाले पानी से लोगों का चलना दुश्वार हो जाता है इस ओर से शासन प्रशासन जानते हुए भी अंजान बने रहने की भूमिका निभाता दिख जाता है ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सांची के वार्ड नं 10-11 मांची कुआं गांव नागौरी के पहुंच मार्ग की देश की आजादी के बाद से किसी को सुध नहीं आई तब इन तीन ग्रामों सहित बिलोरी पिपरिया के लोगों का एक मात्र पहुंच मार्ग जो सांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है किसी समय इस मार्ग पर होने वाली दलदल में से होकर लोगों सहित स्कूली बच्चों को चलना पड़ता था लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी तब उठानी पड़ती थी जब गांव वालों के सामने किसी मरीज अथवा प्रसव हेतु महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती थी अनेक बार मांग करने के बाद इन गांवों के पहुंच मार्ग की स्वीकृति मिल गई तथा इसका निर्माण भी शुरू करा दिया गया तब लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था तथा निर्माण एजेंसी ने निर्माण शुरू कर दिया तथा समतलीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया । तथा इस सड़क निर्माण में आने वाली लागत करोड़ों रुपए बताई जाती है दुर्भाग्यवश इस निर्माण को करने वाले ठेकेदार का कोराना काल में कोराना की चपेट में आने से निधन हो गया लगभग ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा रहा तब इस सड़क पर डाली गई काली गिट्टी 6 एम एम पर जहां दुपहिया वाहन रिपटने लगे तथा इससे उड़ने वाली धूल से लोगों में गंभीर बीमारी तथा स्वांस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ गया साथ ही सड़क पर गड्ढे पड़ गये एवं पानी निकासी न होने से घरों का पानी सड़कों पर बहने लगा जिससे लोगों का चलना दुश्वार हो गया परन्तु इस समस्या ग्रस्त सड़क की समस्या का स्थानीय प्रशासन हल खोजने में असफल साबित हो गया तब लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है हालांकि बताया जाता है इस सड़क का पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा शीघ्र ही इस सड़क निर्माण का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है अब जबकि बारिश सर पर आ खड़ी हुई है तब इस सड़क निर्माण में बारिश बाधा उत्पन्न कर सकती हैं।

इस मामले में तोपसिंह राजपूत ने बताया कि काफी लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा की जा रही है परन्तु प्रशासन को सुध नहीं मिल पा रही है दलपत सिंह राजपूत कहते हैं कि इस सड़क पर चलने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल से लोगों का खाना पीना भी मुश्किल हो गया है तो वहीं मुकुंद सिंह राजपूत कहते हैं सड़क में गड्ढे पड़ रहे हैं तथा सड़कों पर पानी बहने की समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा सड़क पर पानी भरने से चलना दूभर हो गया है इतना ही नहीं इस सड़क की उड़ने वाली धूल न केवल घरों में घुस रही है बल्कि इस धूल से फेफड़ों की गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है साथ ही लोगों को गंभीर स्वांस जैसी बीमारी का खतरा भी खड़ा हो गया है कहा नहीं जा सकता कब इस सड़क का निर्माण हो सकेगा । एक ओर विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने अपने विकास गिनवाने की कवायद में जुट गए हैं बावजूद इसके इस अधूरी पड़ी सड़क कब बनकर तैयार हो जायेगी कहा नहीं जा सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811