Let’s travel together.

अघोषित विधुत कटौती से ग्रामीण परेशान

0 159

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती से खासे परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस से झुलस रहे बिजली उपभोक्ताओं को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय पड़ रही बदन को झुलसाने वाली उमस व गर्मी जहां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, वहीं बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। सरकार जिस राख से बिजली सप्लाई का दावा करती है उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से कस्बों की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। आटा चक्की बंद हो जाने से लोगों लोगों में काफी रोष पर हो रहा है ग्रामीण क्षेत्र में बिजली न आने से सिंचाई के अभाव में फसलें भी सूखने लगी हैं। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बरजोरपुर, कुल्हाड़ीया, नर खेड़ा , सरार, कायमपुर
आदि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के कारण बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, बिजली कब आती है और कब चली जाए इसका भरोसा नहीं है। लोगों ने कई बार मांग की है कि विद्युत कटौती का समय निर्धारित किया जाए, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। विद्युत कटौती के चलते जनमानस कराह उठा है। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं, बिजली की कटौती को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी चिंता का बिषय है क्योंकि बिजली की किल्लत के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विद्युत उपभोक्ताओं ने मांग की है कि शीघ्र ही बिजली कटौती का समय निर्धारित किया जाए जिससे लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके दीवानगंज क्षेत्र में मंगलवार को बिना सूचना दिए बिजली विभाग ने सुबह 11 बजे से बिजली काटी जो शाम 5बजे तक भी नहीं आई जिस कारण ग्रामीण पूरे दिन उधर पेड़ की छाया में बैठकर अपना दिन गुजारा हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |     नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर 23 नवंबर को ग्राम मिंडा में होगा कृषक संवाद कार्यक्रम     |     भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को रायसेन में जुटेंगे कर्मचारी और श्रमिक     |     भोपाल में आचार्य संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न     |      सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811