भोजपुर क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पटवा ने अतिशय क्षेत्र भोजपुर पहुँचकर भोजपुर क्षेत्र की जनता की सुख सम्रद्धि शांति की कामना की
राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन
गुरूबार को भोजपुर मण्डल में आयोजित सुघोष अभियान मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में भोजपुर क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पटवा सम्लित हुए।
विधायक पटवा कार्यक्रम के उपरांत भोजपुर में स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र पर पहुँचकर भगवान शान्तिनाथ के दर्शन कर भोजपुर क्षेत्र कि जनता के लिए सुख सम्रद्धि ओर शांति कि कामना कि साथ ही इस दौरान उन्होंने यहां स्तिथ कमेटी सदस्यों से क्षेत्र के विकास के सम्बंध में चर्चा भी की।
भोजपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में जैन समाज के सबसे बड़े श्री भक्ताम्बर स्त्रोत के रचयिता आचार्य मुनि मनतुंगाचार्य की तपस्या स्थली एवं समाधि स्थल है, ।
साथ ही यहां राजा भोज के समय की भव्य प्रतिमाएं हैं जिनमें 1008 भगवान शांतिनाथ की खड्गासन प्रतिमा है साथ ही पारसनाथ तथा सुपार्श्वनाथ भगवान की दो अलग-अलग प्रतिमाएं भी स्तिथ हैं..!! जो क्षेत्र में बड़ी आस्था का केंद्र है।
इस अबसर पर पार्टी के जिला महामंत्री रविन्द्र विजयवर्गी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, उमाशंकर गौर , मैनेजर संतोष जैन,पुजारी रत्नेश जैन, अतुल जैन, सहित बडी संख्या में लोग उपस्तिथ थे।