यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा की घटना। गांव में मंगलवार शाम लगभग सात बजे उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें जमकर गोलियां चलीं। गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के मृतकों और घायलों को बरेली अस्पताल तो दूसरे पक्ष के घायलों को उदयपुरा अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुरा थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल कुचवाड़ा पहुंचा।
जानकारी के अनुसार सरपंच जितेंद्र रघुवंशी और विवेक रघुवंशी की गोली लगने से मौत हुई है। जबकि रमाकांत रघुवंशी, अजय धाकड़ सहित महिला पटवारी घायल हुए हैं। पूरा घटनाक्रम गांव में नाले की नपती को लेकर हुआ। घायलों में पटवारी, ग्राम कोटवार सहायक सचिव शामिल हैं।घटना के बाद कुचवाड़ा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उदयपुरा के अलावा आस-पास के थानों से भी बल को बुलाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।