Let’s travel together.

जुलाई में होगा शुक्र का महागोचर इन राशि वालों पर खूब बरसेगा धन होंगे मालामाल

104

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव धन, वैभव, भौतिक सुख और ऐश्वर्य के स्वामी हैं। हर ग्रह का अपना एक महत्व होता है। इन ग्रहों का सभी राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव होता है। ऐसे में जब शुक्र गोचर करते हैं तो जातक के धन, वैभव पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान वे सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव डालेंगे। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुक्र की विशेष कृपा बरसने वाली है। इन लोगों का आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि

शुक्र का ये गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान इस राशि के जातकों को वाहन या प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र गोचर इस राशि की कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इन लोगों को व्यापार में काफी उन्नति मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में साथ काम कर रहे सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छे दिन लेकर आने वाला है। इस गोचर का प्रभाव तुला राशि वालों की इनकम पर देखने को मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही लाभदायक है। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश करना कुंभ राशि वालों का काफी फायदा देने वाला है। इस राशि के वैवाहिक जीवन और पार्टनशिप पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। ये गोचर इस राशि के सप्तम भाव में बनने जा रहा है। व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। शुक्र जमकर धन-वर्षा करने वाले हैं। मीडिया जुड़े जातकों को बहुत लाभ मिलेगा।

Vastu Dosh: घर की इस दिशा में होता है पितरों का वास, भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811