Let’s travel together.

मंडला पुलिस व हाक फोर्स को सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप

85

मंडला। नक्सल उन्मूलन अभियान में मंडला पुलिस को सर्चिंग के दौरान नक्सली सामग्री जप्त करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोटक सामग्री के जरिए पुलिस पर हमला करने की साजिश रची जा रही थी। थाना मोतीनाला क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्प्युनिस्ट पार्टी माओवादी के कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी दलम के नक्सली सदस्य अवैध शस्त्र व गोला बारूद के दम पर पुलिस बल पर अपनी गतिविधियों को अंजाम देने एवं आमजन में अपना भय उत्पन्न करना चाहते थे।

क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनाए रखना चाहते थे

नक्सली गतिविधियों के खिलाफ मंडला पुलिस नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर रही है। 09 जून को थाना मोतीनाला में सर्चिंग के दौरान हॉकफोर्स एवं थाना मोतीनाला की टीम को नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिली है। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने और हमला करने की नीयत से डंप में विस्फोटक सामग्री रखी थी, जिसे हॉकफोर्स की टीम ने बरामद किया है।

सडमा के जंगल में सर्चिंग दौरान संदिग्‍ध दिखा था स्‍थान

दरअसल 9 जून को थाना मोतीनाला में तैनात हॉकफोर्स की टीम सडमा के जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान टीम को जंगल में संदिग्ध स्थान नजर आया। इस जगह एक जमीन के अंदर एक नीले रंग के ड्रम को बाहर निकाला गया। इसमें नक्सलियों द्वारा नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक सामग्री भरी गई थी एवं नक्सली डंप छिपाकर रखा गया था।

दैनिक उपयोग की वस्‍तुएं मिली हैं

सर्चिंग पार्टी को नक्सली डंप में विस्फोटक उपकरण, जिलेटिन रॉड, एअर गन, विभिन्न रायफल के जिंदा कारतूस, नक्सल साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य वस्तुए मिली हैं, जिसे पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। इस घटना के सम्बंध में नक्सल ग्रुप के सक्रिय सदस्यों के विरुद्ध थाना मोतीनाला में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है।

जब्‍त सामग्री विशेष, जानकारी जुटा रहे उन्हें कहां से उपलब्ध हुई

पुलिस अधीक्षक, रजत सकलेचा ने बताया कि यह जानने का प्रयास है कि इस क्षेत्र में नक्सलवादी मूवमेंट कब हुआ था और किस ओर रवाना हुए। जब्‍त सामग्री आमतौर पर उपलब्ध नहीं होती। इसीलिए यह भी पता लगाने का प्रयास शुरू किया गया है कि यह विस्फोटक सामग्री उन्हें कहां से उपलब्ध हुई है। जिन लोगों के बारे में सुराग मिले हैं उन्हें आईडेंटिफाई करने का प्रयास किया जा रहा है। यह स्थल छत्तीसगढ़ के सीमा से सटा हुआ है इसीलिए इस विवेचना में प्रगति के लिए में छत्तीसगढ़ सरकार से भी वार्तालाप किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811