Let’s travel together.

अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0 161

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
शुक्रवार को सिलवानी नगर परिषद क्षेत्र के आमापानी कॉलोनी रानीपुरा रोड वार्ड न. 1 में बिजली पहुचाने एवं रोड लाईट खम्बे लगवाने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार सीजी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आमापानी कॉलोनी रानीपुरा वार्ड न0.1 के हम सभी प्रार्थीगण लगभग 15 वर्षों से नगर परिषद के नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है वार्ड न0.1 रानीपुरा नगरीय क्षेत्र कोई भी सुविधा नही दी गई है। अनुविभागीय अधिकारी, नगर कार्यालय नगर परिषद व बिजली ऑफिस में एवं विधायक को अनेकों आवेदन दिये इसके पश्चात कोई कार्य नहीं किया गया।

वार्डवासियों ने बताया कि अवेदन की दिनांक 11 जुलाई 2018, 03 अगस्त 2018, 08 अगस्त 2018, 22 अगस्त 2018, 05 अगस्त 2019, 01 जुलाई 2022, 25 फरवरी 2023, 25 अप्रैल 2023 को दिए गए परंतु आमापानी कॉलोनी, रानीपुरा रोड पर 15 वर्षों से नगरीय बिजली का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आमापानी कॉलोनी वार्ड न0 01 में रानीपुरा रोड से लगकर मुकेश कुशवाहा के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया। अधिकारियों से कार्य सम्बंधित विवरण मांगने पर अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि हमारे पास कार्य करने के लिए बजट नहीं है।
वार्ड वासियों ने प्रशासन से मांग है की तीन दिवस में तत्काल समस्याओं का निवारण किया जाये निवारण न होने पर आमापानी के सभी सदस्यों द्वारा धारना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। जिसकी समस्त जबाबदेही संबंधित कार्यालयों के पदाधिकारियों की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811