Let’s travel together.

घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता भरवा रहे नारी सम्मान योजना के फार्म

0 190

कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये में देगी- कांग्रेस
तारकेश्वर शर्मा कुंडाली रायसेन

लाड़ली बहना का जवाब है कांग्रेस की नारी सम्मान योजना
कांग्रेश के सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष द्वारा घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जा रहे है।
रायसेन जिले के ग्राम कुंडली में मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा द्वारा नारी सम्मान योजना के घर घर जाकर फार्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है।


कांग्रेस की ‘नारी सम्मान’ योजना में नहीं मांगी पात्रता, फॉर्म भी संक्षिप्त,लाड़ली बहना के फॉर्म में पेंशन, आय, नौकरी आदि ब्योरा देना है

भाजपा द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना को टक्कर देने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में नारी सम्मान योजना तहत घर-घर जाकर फार्म भरवा रही है इसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का और 500 रु. में गैस सिलेंडर देने की घोषणा है। योजना का फॉर्म बहुत संक्षिप्त है। इसमें महिलाओं की पात्रता सम्बन्धी कॉलम नहीं हैं।

बता दें कि 9 मई को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने गृह जिले छिंदवाड़ा की परासिया विधानसभा से इस योजना को लॉन्च किया है। योजना लॉन्च होने के बाद महिलाओं से फॉर्म भी भरवाए।

कांग्रेस द्वारा बनाए गए फॉर्म में नाम, नंबर, आधार, समग्र आईडी सहित बेसिक जानकारी मांगी गई है। वहीं लाड़ली बहना योजना में पारिवारिक आय, परिवार में करदाता, सरकारी नौकरी वाले सदस्य, अभी मिल रही पेंशन सहित तमाम बातों का विवरण मांगा गया है। कांग्रेस के फॉर्म में आवेदिकाओं से सिर्फ लिखवाया जा रहा हैं कि उनके द्वारा दी गई जानकारी सही है।

योजना के फॉर्म में लिखा ‘वचनबद्ध कमलनाथ’

योजना के लिए बने फॉर्म में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से लिखा गया है कि वे महिलाओं को 1500 रु महीना और 500 रु. में सिलेंडर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधानसभा क्षेत्रवार फॉर्म बनाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकार बनते ही यह योजना लागू हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811