Let’s travel together.

विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण

0 95

विद्यार्थी लाए अपनी दिनचर्या में परिवर्तन-मनोज कुशवाह

रायसेन। स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के तहत मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के उपलक्ष में आज स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय रायसेन में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाह के मुख्य अतिथि और डॉ दीपक मीना,की अध्यक्षता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य रुप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ प्रतीक शर्मा,डॉ दानिश खान, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या में और रहन-सहन एवं खानपान में परिवर्तन लाना होगा। तभी वह स्वस्थ रह सकेंगे। क्योंकि इस भागमभाग भरी जीवनशैली में नियमित दिनचर्या ही हमें स्वस्थ रख सकती है। नहीं तो हम किसी ना किसी बीमारी के शिकार हो जाएंगे और हम हमारे लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। हम सब मानते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचार उत्पन्न होते हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के श्री बृजेंद्र शर्मा और महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सुरेंद्र यादव द्वारा छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और सभी को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ का मधुमेह ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच कर, उनको अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती क्रांति पवार, जी एस कुवेदी, डॉ प्रीति चौबे, डॉ वंदना गांधी, डॉ राखी सोनी, डॉ अमीन अहमद, डॉ राजीव शर्मा, जनभागीदारी समिति सदस्य बारेलाल सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811