Let’s travel together.

जब रोए थे एमएस धोनी हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने बताई इसके पीछे की कहानी

52

चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके का रिश्ता अटूट है। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस बीच पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। भज्जी ने बताया कि कैप्टन कूल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स कितनी खास है। सोशल मीडिया पर भज्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई और चेन्नई का हिस्सा थे हरभजन सिंह

IPL में हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। हरभजन से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कई पहलुओं का खुलासा किया।

दो साल बैन के बाद सीएसके की हुई थी वापसी

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल बाद वापसी की थी। हरभजन सिंह ने बताया कि जब आईपीएल बैन के बाद सीएसके पहली बार मैदान पर उतरी को एमएस धोनी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। धोनी उस वक्त टीम के कई खिलाड़ियों से घिरे हुए थे। इस वीडियो में इमरान ताहिर भी नजर आ रहे हैं।

हरभजन सिंह ने एमएस धोनी को लेकर कहीं ये बात

हरभजन सिंह कहते हुए नजर आते हैं कि आईपीएल 2018 में टीम डिनर के दौरान मैंने जो देखा उस पर यकीन नहीं हुआ। मैंने हमेशा सुना है कि आदमी रोते नहीं हैं, लेकिन उस दिन मैंने एसएस धोनी को रोते देखा। वह बहुत इमोशनल थे। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2016-17 का हिस्सा नहीं थी। सीएसके पर बैन लगा दिया था। हरभजन और इमरान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर अपनी राय रख रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811