Let’s travel together.

विराट कोहली ने जमाया 7वां शतक IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर

118

 आईपीएल के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया। इसी के साथ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में इतिहास रच दिया। कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। अपनी इस पारी में पारी में विराट ने 13 चौके 1 छक्का भी लगाया। इसके साथ ही कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल में 7 शतकों के साथ कोहली ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह शतक लगाए हैं। कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी बेहतरीन शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और अगली 28 गेंदों में 50 रन और जोड़ डाले।

सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में 7वां शतक जमाकर विराट कोहली ने सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड बनाया है। विराट के बाद क्रिस गेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 6 शतक लगाया है। वहीं, इस लिस्ट में तीसरा नाम जोस बटलर का है, जिन्होंने 5 शतक इस जड़े हैं। वहीं इस सीजन में विराट कोहली के बल्ले से लगातार दूसरा शतक निकला है। इसी के साथ कोहली आईपीएल के ऐसे तीसरे ऐसे खिलाड़ी भी बन गये हैं, जिन्होंने लगातार दो शतकीय पारी खेली है। विराट से पहले ऐसा शिखर धवन और जोस बटलर ने ऐसा कारनामा किया था।

आखिरी लीग मुकाबला

आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को इस मुकाबले में जीत हासिल करने की जरूरत है। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के लिए यह मुकाबला एक प्रैक्टिस मैच की तरह है क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ में एंट्री मार चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811