रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन
जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तामोट मे भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है पूर्व वर्ष मे भी सड़क ,मनरेगा, अन्य कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था जिसकी शिकायत तामोट के स्थानीय निवासी कोमल चौहान द्वारा कि गई थी शिकायत के बाद जांच में लगभग लाखो रुपए का भ्रष्टाचार सामने आया था जिसके बाद सचिव ओर सहायक सचिव को सस्पेंड कर दिया गया था वर्तमान पंचायत द्वारा नवीन नाली निर्माण भी उसी भ्रष्टाचार की तर्ज पर किया जा रहा है सरिया सहित निम्न मात्रा में सीमेंट मिलाया जा रहा है जगह जगह नाली में लिपा पोती कर कार्य को किया हा रहा है ग्राम पंचायत तामोट पूर्व से ही जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज मे भ्रष्टाचार का केंद्र बनी हुई है जैसे ही विकास कार्य शुरू हुए एक बार फिर भ्रष्टाचार शुरू हो गया है भ्रष्टाचार पर जनपद मे बैठे अधिकारी भी लगाम लगाने मे नाकाम दिखाई नजर आते है इस कारण इस प्रकार के घटिया निर्माण कार्य देखने को मिल रहे है जिससे घटिया निर्माण कार्य करने वालो पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होती दिखाई नजर आती है
ग्राम पंचायत तामोट के सचिव रामनाथ ओड की इस घटिया निर्माण कार्य मे पूर्ण सहमति दिखाई नजर आती है लाखो की लागत से बनी नाली निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है पर अभी तक निर्माण कार्य मे हुए भ्रष्टाचार की जानकारी होते हुए भी अनजान बनते दिखाई नजर आते है ग्राम पंचायत तामोट का निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार से पुराना नाता है जिसको लेकर अब सचिव रामनाथ ओड भी उसी रंग मे रंगते दिखाई नजर आ रहे हैहीं जब इंजीनियर भानु से संपर्क करने के लिए फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया
इनका कहना है
ग्राम पंचायत तामोट मे लाखो की लागत से नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है आपके द्वारा बताया कि नाली का नियम कार्य सही नहीं किया जा रहा है मे जाकर देखता हूं वैसे मेरे पास दो पंचायत है मे वहा खड़ा होकर कार्य नहीं करा सकता हूं
रामनाथ ओड सचिव ग्राम पंचायत तामोट