Let’s travel together.

बेटियों की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार- सुरेंद्र पटवा

0 117

 

मप्र जन अभियान परिषद ने 57 जोड़ों को उपहार मैं दिए पौधे 

रामभरोस विश्वकर्मा ओबैदुल्लागंज रायसेन

जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम मैं 57 वर वधुओं का विवाह संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांस्कृति व पर्यटन मंत्री भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा जी ने परिणय सूत्र में बंधे सभी 57 नवविवाहित जोड़ों के सुखी व मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की। और कहा आपके दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि व खुशियां बनी रहे यही मंगलकामना करता हूँ।

पटवा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़े को 49-49 हजार के चेक कन्या के नाम से वितरित किए। कुल 28 लाख 42 हजार रूपये के चेक वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार बहन-बेटियों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही, आज लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, लाडली बहना योजना मातृशक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सभी 57 जोड़ों को उपहार स्वरूप एक एक पौधा दिया गया और उसकी परवरिश के लिए संकल्प भी कराया इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोनू चौकसे जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौकसे जिला महामंत्री रविंद्र विजयवर्गीय मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे वरिष्ठ नेता रामकिशोर नंदवंशी जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा तेज सिंह नगर माखन परमार नवांकुर संस्था के अध्यक्ष व पार्षद सुनील सेरिया पार्षद सुजीत यादव शंकरलाल इरपांचे नगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र नागर एसडीएम प्रमोद गुर्जर माखन सिंह परमार ,दशरथ सिंह गुर्जर कार्यक्रम के आयोजक जनपद सीईओ संजय अग्रवाल द्वारा सभी वर वधुओ को राम चरित्र मानस भेंट किये गये। अव्यवस्था की विवाह सम्मेलन में दिखी भरमार एक और जहा भीषण गर्मी है वही दुल्हा और दुल्हन भरी गर्मी में तरबतर होते दिखाई दिए पर जिम्मेदार अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया वही वर वधू के साथ उनके परिजन इतने ज्यादा थे की पंडाल छोटा पड़ गया परिजनों को बाहर खड़ा होना पड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811