मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत दीवानगंज में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गांव के ग्रामीण और पंचायत सरपंच गिरजेश नायक पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्या और पंचायत कर्मी उपस्थित रहे ग्राम सभा में मनरेगा, पीएम आवास (ग्रामीण) एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण, विशेष ग्रामसभा का आयोजन हुआ जिसमें कई ग्राम वासियों को पंचायत द्वारा किए गए कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया कई ग्रामीणों ने कहा कि हमारी पेंशन नहीं आ रही है तो कई ग्रामीणों ने कहा कि जो व्यक्ति मृत हो गए हैं उनकी अभी तक पेंशन आ रही है उनकी पेंशन बंद की जाए और जिनकी पेंशन नहीं मिल रही है उनको पेंशन मिलना चाहिए, उन्होंने गरीबी रेखा के परमिट, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, जिनके मकान प्रधानमंत्री योजना के तहत अधूरे पड़े हैं उनको पूरा करना की बात रखी ।

कृषिका रामादेवी राघव ने जल संरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने मनरेगा के तहत अपने खेत में तलाव खुद वाया था उसमें पहाड़ का पानी आता है उसमें ही मछली पालन का कार्य किया जिससे मुझे बहुत हद तक फायदा हुआ जिससे मैं अपने घर का भरण पोषण कर रही हूं आने वाले समय में पानी की बहुत किल्लत होगी इसलिए सभी लोगों को पानी के संरक्षण के लिए पहल करना चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या ना जूझना पड़े अगर हम लोग इसी तरह से पानी की बर्बादी करते रहेंगे तो आने वाले समय में एक एक बूंद के लिए हमारी पीढ़ी तरस जाएगी गांव में ऐसे कई किसान है जो अपने निजी भूमि पर मनरेगा के तहत तालाब खुदवा कर मछली पालन कर सकते हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी