Let’s travel together.

The Kerala Story की एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का एक्सीडेंट, जानिए कैसी है एक्ट्रेस की हालत

182

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में लीड रोल प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस अदा शर्मा रविवार को कथित तौर पर एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। खबर है कि एक्ट्रेस को 14 मई को करीम नगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होना था। सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट की खबर आग की तरह फैल गई ओर कुछ ही देर बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट करके फैंस को बताया कि वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

अदा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं ठीक हूं दोस्तों। हमारे एक्सीडेंट के बारे में वायरल हो रही खबर के बाद से मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं।” अदा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, “हमारी पूरी टीम, हम सभी पूरी तरह ठीक हैं, कोई फिक्र की बात नहीं है, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है लेकिन आप सभी की फिक्र के लिए शुक्रिया।”

बता दें कि अदा शर्मा को ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चल रहे विवाद के बाद जान के मारने की धमकियां भी मिली हैं। लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर बात करती यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है और इसे अब तक कई राज्यों में बैन किया जा चुका है।

इस फिल्म को एक तरफ जहां कई राज्यों में बैन किया जा चुका है वहीं इसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा काफी सराहा गया है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने एक भाषण में फिल्म का जिक्र कर चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्ट्रेस अदा शर्मा और फिल्म की बाकी टीम से मिले थे। बता दें कि फिल्म की एक मुस्लिम सिंगर को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |     निर्माणाधीन फिल्म “हर हर नर्मदे”- आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का संगम     |     मन की बात मित्रों और शुभचिंतकों के साथ     |     महावीर जयंती पर घोषित अवकाश 31 मार्च की जगह 30 मार्च करने की मांग     |     धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती; विधायक अनुज शर्मा ने दी ग्रामवासियों कों शुभकामनाएं     |     राम नवमी में भव्य राम दरबार का स्थापना संपन्न, विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811