Let’s travel together.

पंचायत भवन सांचेत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की153वीं जयंती मनाई

0 173

सतीश मेथिल साँचेत रायसेन

सांचेत ग्राम पंचायत सांचेत के पंचायत भवन मैं महात्मा गाँधी जी की 153वीं जयंती रविवार को मनाई गई पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।


इस अवसर पर सरपंच कल्याण सिंह लोधी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधीजी के जन्म के 153 साल पूरे होने के बाद भी उनके किए गए आंदोलनों को आज भी याद किया जाता है। सत्य और अहिंसा के प्रति उनके अनूठे प्रयोग उन्हें आज दुनिया का सबसे अनूठा व्यक्ति साबित करते हैं। पूर्व सरपंच देवकिशन शर्मा बाबू जी कहा कि स्वच्छता कोई ऐसा कार्य नहीं है जो पैसा कमाने के लिए किया जाए, बल्कि यह एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाना चाहिए। स्वच्छता सबसे पुण्य का कार्य है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में हर एक को अनुकरण करना चाहिए। हमें अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण की स्वच्छता, अपने आसपास की स्वच्छता और कार्यस्थल की स्वच्छता आदि करनी चाहिए। हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाना चाहिए।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच कल्याण सिंह लोधी पूर्व सरपंच देवकिशन शर्मा उप सरपंच बाबूलाल लोधी संजू लोधी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा फौजी साचिव खुशिलाल गौर रोजगार सहायक सचिव हरिनारायण लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया भूरा लाल लोधी मोहन चेयरमेन बसंत सेन बलवीर विश्वकर्मा वीरू कुशवाह संतोष पंथी चौकीदार विक्रम लोधी गववर प्रजापति हरिक्रेश लोधी रतन कुशवाह रामकृष्ण लोधी विनोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811