Let’s travel together.

बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लगा दिव्य दरबार

0 111

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

दशहरा मैदान पर चल रही श्रीराम कथा और आज दिव्य दरबार के आयोजन में शामिल होने व बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने को हर कोई वैताव नजर आया। ओर शहरों से भी श्रद्धालुओं का गुना शहर आना लगा रहा। इससे शहर में सुबह से ही भीड़-भाड़ और चहल-पहल रही।

सभी तरफ एक ही चर्चा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हो रही थी। आज गर्मी भी भरपूर होने के बाद भी कई लोगों का उत्साह कम नजर नहीं आ रहा था। आयोजन स्थल तक पहुंचने में लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ी क्यों कि दशहरा मैदान तक पहुंचाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने बेरिकेट लगाकर बंद कर दिया था और वाहनों के प्रवेश नहीं थे, वाहनों के लिए कथा स्थल के समीप पार्किंग व्यवस्था की गई थी और पैदल ही जाने

का बंदोबस्त था। लेकिन हर कोई दशहरा मैदान जाने उत्सुक नजर आ रहा था। यह बात अलग है कि दिव्य दरबार में किन लोगों की अर्जी लग पाएगी, लेकिन जो भी लोग दशहरा मैदान की तरफ कूच कर रहे थे सभी को विश्वास था कि उनकी अर्जी जरूर लगेगी वहीं उनका यह कहना भी था कि अर्जी लगे न लगे पं. धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन भी हो जाएं तो हम धन्य हो जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811