Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सोनिया और राहुल के इशारे पर पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़- रणवीर रावत

0 87

– पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के खिलाफ शिवपुरी में भाजपा ने दिया मौन धरना

– भाजपा ने दिया ज्ञापन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में रोष जाहिर करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में मौन धरना दिया। धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। धरने में शामिल भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर ही पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ इतना गंभीर खिलबाड़ किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अलगाववादियों और पाकिस्तान समर्थकों के साथ खड़ी रहती है। ऐसा कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान से समय-समय पर जाहिर हुआ है। कांग्रेस की पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलबाड़ करने का षडयंत्र रचा है। जिला महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि पंजाब में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। कांग्रेस को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में हार का भय सता रहा है इसलिए वह ओछी हरकतों पर उतर आई है। जिला महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे ने कहा कि राष्ट्र नायक के प्राणों को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास राष्ट्रदोही ताकतें ही कर सकते हैं। पंजाब सरकार की असक्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसी घड़ी में कैसे आंखे मूंद सकता है। पंजाब सरकार का यह कृत्य समस्त राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है ही पर उसके राष्ट्र विरोधी चरित्र को भी उजागर करता है। इस मौके पर इस धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811