Let’s travel together.

सलकनपुर में तीन दिवसीय देवी अराधना महोत्सव मनाया जाएगा निकाली जाएगी शिला एवं चुनरी यात्रा

0 128

29 मई से 31 मई तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी अराधना महोत्सव मनाया जाएगा। देवी आराधना महोत्सव के पूर्व प्रत्येक गांव तथा नगर के मंदिरों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने देवी अराधना महोत्सव के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने तथा आयोजन का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर प्रवीण सिंह के अनुसार देवी अराधना महोत्सव के पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तथा नगर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई तथा रंगरोगन कर आकर्षक विधुत सज्जा की जाएगी। देवी अराधना महोत्सव का क्षेत्र में प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। ग्रामों तथा नगरीय निकायों में अधिक से अधिक नागरिक महोत्सव में शामिल हो, इसके लिए दीवार लेखन तथा प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स एवं बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
देवी अराधना महोत्सव के पूर्व 5 मई तक ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें समिति के स्तर अनुसार गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, पुजारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित जन अभियान परिषद के सदस्यों, जनसेवा मित्रों तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व ग्राम में ढोल-नगाढ़ों के साथ शिला एवं चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रत्येक गांव से एक शिला आएगी, शिला के लिए ईंट का उपयोग किया जाएगा। अनेक स्थानों पर यात्रा पर गुलाल एवं पुष्पवर्षा भी की जाएगी। यात्रा में सम्मिलित होने वाले परिवार अपने साथ एक छोटी थैली में अपने आँगन, घर, खेत, की मिट्टी लेकर आएंगे। जिसे देवी लोक निर्माण की नींव में रखा जाएगा। यात्रा समाप्त होने के बाद स्थानीय स्तर पर कथा, भजन कीर्तन तथा कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811