Let’s travel together.

सोमवार से एक दिवस के अंतराल से जल प्रदाय किया जाएगा-प्रिंस राठौर

0 284

365 दिन में नगर पालिका के द्वारा कराए जाऐंगे 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य
अनुराग शर्मा सीहोर

शहरवासियों को पानी की किल्लत से मुक्ति दिलाने के लिए वर्तमान परिषद द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। परिणाम स्वरूप पहले नियमित रूप से गर्मी पानी की सप्लाई की गई। नगर पालिका के द्वारा अपै्रल माह में दो दिवस के अंतराल से जल प्रदाय करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सोमवार से एक दिवस के अंतराल से जल प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा आगामी 365 दिन में 100 करोड़ से अधिक के कार्य पूर्ण होंगे। शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क और नालियों का निर्माण कार्य जारी। वहीं जिन मोहल्लों और गलियों की सड़कें खराब हो गई हैं, वहां पर फिर से उनका निर्माण किया जा रहा है। उक्त बात शहर के चाणक्यपुरी स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सुदेश राय, नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल, एई रमेश वर्मा, शहर के सभी वार्डों के पार्षदों के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे।
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जल प्रदाय तीन स्त्रोतों से किया जाता है, पार्वती बंधान जमोनिया तालाब और भगवानपुरा तालाब। निकाय द्वारा ग्रीष्म काल में जल प्रदाय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गत जनवारी से कार्य योजना तैयार की गई थी, निकाय द्वारा अपै्रल माह से दो दिवस के अंतराल से जल प्रयाद करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा गत माह जनवरी से अपै्रल तक निकाय द्वारा अनुमानित 3000 हजार नल कनेक्शन काटे गए है और पाइप लाइन लीकेज सुधार के लिए अमला बढ़ाया गया है। पार्वती बंधान से भी शाजापुर जिले में चोरी हो रहे पानी को रोकने के लिए कलेक्टर सीहोर के प्रयास से मोटर जप्ती की कार्रवाई की गई। वर्तमान में पार्वती बंधान का लेवल 459.13 मीटर जमोनिया तालाब 16 फीट 9.5 इंच एवं भगवानपुरा 13 फीट 9 इंच है।
सोमवार से एक दिवस छोड़कर किया जाएगा जल प्रदाय
नगर पालिका के प्रयासों से शहरवासियों को गर्मी में पानी की किल्लत नहीं हो रही है, अब एक मई सोमवार से एक दिवस के अंतराल से जल प्रदाय किया जाएगा, आगे नगर पालिका परिषद इस तैयारी में है कि प्रतिदिन शहर में जल प्रदाय किया जाए। इससे हर रोज पानी की सप्लाई होगी। नपा ने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली है। प्रतिदिन पानी देने के लिए स्थाई समाधान किया जा रहा है। अमृत 2.0 में 32 करोड़ के कार्य कराए जाऐंगे। इसमें जमुनिया, भगवानपुरा और पार्वती बंधान पर नवीन इंटेकवेल निर्माण, सभी इंटेकवेल एवं जल शोधन संयत्रों में नवीन मोटर पंप स्थापित करना, लसुडियाखास में नवीन 8 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का निर्माण, छह नग उच्च सतरीय पानी की टंकियों का निर्माण, 96 किलो मीटर जल वितरण नलिकायें बिछाना, अनुमानित 2000 हाउस सर्विस कनेक्शन, पीएलसी स्कार्ड सिस् टम एवं अन्य कार्य। इसके अलावा जल वितरण नलिकाओं में निरंतर हो रहे लीकेज के सुधार के लिए पाइप लाइन के व्यास के अनुसार 24 लाख का प्राक्कलन तैयार कर निविदा की कार्रवाई प्रचलित है।
एक साल की समय सीमा में होंगे 100 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य
शहर को विकसित और सुंदर करने की कार्ययोजना को अमल करने के लिए एक साल में 100 करोड़ से अधिक कार्य कराए जाऐंगे। इसमें आडिटोरियम निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़, मल्टीपरपस जिम एवं स्वीमिंग पूल का निर्माण पांच करोड़, पांच करोड़ की राशि से स्टेडियम निर्माण और विकास कार्य, आठ करोड़ 35 लाख से ठोस अपशिष्ट प्रंसस्करण व निपटान कार्य, दस करोड़ की लागत से सी-2 नाला विकास कार्य, 20 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण कार्य, पांच करोड़ की लागत से टाउन हाल के पास स्थित नाले का विकास कार्य, दो करोड़ की लागत से सब्जी मंडी विकास कार्य, पांच करोड़ ेकी लागत से पुरानी जेल परिसर में सिविक सेंटर, शापिंग भवन एवं कंवेंशन सेंटर निर्माण के अलावा दस करोड़ की राशि से कायाकल्प अभियान के तहत अनेक सड़कों का निर्माण कार्य, इसके अलावा 10 करोड की राशि से नगर के सभी वार्डों में विभिन्न स्थानों पर सड़क के अलावा नाली निर्माण कार्य किए जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811