Let’s travel together.

वन भूमि पटटे एवं पानी की समस्या विभिन्न आजीविका के मुददों को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

0 329

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

एकता परिषद एक जन संगठन है जो कि गरीब वंचित समुदाय की भूमि एवं विभिन्न आजीविका के मुद्दों पर शासन प्रशासन से संवाद के माध्यम से हल कराने का प्रयास करना हैं। सिलवानी क्षेत्र की समस्या को लेकर तहसीलदार सी जी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सिलवानी क्षेत्र के प्रतापगढ़ बिछुआ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की काफी समस्या है । जहां पर पानी को लेकर नल जल योजना बना तो दी गई हैं लेकिन उनको अभी तक चालू नहीं हो पाई साथ ही कई जगह पर नल जल योजना इतनी घटिया किस्म की हैं जिनमें कई जगह पाइपलाइन तो कहीं टंकियां तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिनको लेकर भी आज महिलाओं ने भारी संख्या में पहुंचकर तहसील में ज्ञापन दिया। साथ ही और भी अपनी मांगों को रखा जिसमें वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3 (1) (A) के तहत वनों पर काबिज आदिवासी एवं परम्परागत वनवासियों को व्यक्तिगत पत्र (पट्टे) दिये जाये।. वन अधिकार के तहत 26 जनवरी 2023 की ग्राम सभा में लगाये गये दावा आवेदनों को तत्काल जाँच में लिया जाये।. वन अधिकार कानून 2006 की धारा (3) (1) (1) के तहत आदिवासी गाँवो में सामुदायिक अधिकार दिये जाये। सावन भूमि के लिये मिले पट्टे धारको को सुनिश्चित आजीविका के लिये जमीन के विकास के अतिरिक्त सिचाई के साधन बीज, बकरी पालन
मुर्गीपालन, मछलीपालन, गायपालन को प्राणमिकता के आधार पर सहायता दी जाय।
. आवास अधिकार के तहत पूर्व की सूची में छूटे पात्र आवेदकों को जोड़ना और लंबित आवास के दावों को हल करवाना सुनिश्चित किया गया। कई ग्रामों में पेय जल की समस्या हैं जिसको हल कराया जाय ताकि आदिवासियों वनवासियों को पानी के संकट से निजात मिलेगा। . इन सभी समस्याओं पर समय सीमा के अनुरूप कार्यवाही करने की जाय।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811