Let’s travel together.

भारतीय किसान संघ के 13वें अधिवेशन का समापन

0 637

2025 तक 1 लाख पंचायतों तक सदस्यता का लक्ष्य- दिनेश कुलकर्णी

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय 58 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी घोषित

राजस्थान के श्री बद्रीनारायण चौधरी अध्यक्ष और उड़ीसा के श्री मोहनीमोहन मिश्र महामंत्री बने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे अधिवेशन में

सुरेन्द्र राजपूत

भोपाल। भारतीय किसान संघ के अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन किया गया। देश भर से आये किसान संघ के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी जी की उपस्तिथि में राजस्थान के श्री बद्रीनारायण चौधरी को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष व उड़ीसा के श्री मोहिनी मोहन मिश्र को अखिल भारतीय महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। उसके बाद महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अखिल भारतीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में श्री भैया राम मौर्य, पेरुमल जी, राम भरोस बसोतिया, श्रीमती कपिला मुठे, राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व साईं रेड्डी, श्रीमती वीणा सतीश, भानू थापा, बाबू भाई, कोषाध्यक्ष पद पर युगल किशोर मिश्र, सह कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पालीवाल, संघठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी, सह संघठन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह, जैविक प्रमुख पद्मश्री हुकूमचन्द पाटीदार, सह जैविक प्रमुख धर्मपाल सिंह ठाकुर, महिला संयोजिका श्रीमती मन्जू दीक्षित, सह महिला संयोजिका कल्पना बेन, कार्यालय मंत्री श्री चंद्र शेखर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल को घोषित किया गया।

2025 तक 1 लाख पंचायतों तक सदस्यता का लक्ष्य- दिनेश कुलकर्णी

समापन सत्र को संबोधित करते हुए किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि कोरोना काल मे किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने मुस्तेदी से कृषि कार्य कर देश की अर्थव्यवस्था को गिरने नही दिया। किसान संघ आगामी 2025 तक देश भर की एक लाख पंचायतों तक अपनी सदस्यता के लक्ष्य को लेकर कार्य योजना बना रहा हैं, पूर्वाेत्तर के जो राज्य अछूते रह गए हैं वहाँ भी संगठन का विस्तार करने का लक्ष्य हैं।

समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के पालक अधिकारी श्री रामलाल जी, किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री श्री दिनेश कुलकर्णी, भारतीय मजदूर संघ के राष्टीय संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह जी, राष्टीय मंत्री पेरूमाल जी, गंगाधर जी, सांई रेडडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, मध्यभारत के प्रांत अध्यक्ष कैलाष सिंह ठाकुर, प्रांत महामंत्री पवन शर्मा, महाकौषल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल, मालवा के प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, प्रांत महामंत्री रमेष दांगी, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, भरत पटेल, अतुल माहेष्वरी, प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल सहित देश भर से आये किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच से देष भर के विभिन्न प्रांतो से आये प्रांतो के अध्यक्षों ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में किसान सभा को संबोधित करते हुये अपने राज्यों की समस्यायें केंद्रीय प्रतिनिधियों के सामने खुले मंच पर रखी।

नवीन कृषि कानून लागू होते तो देश के छोटे किसानों के हित में रहते- मोहिनी मोहन मिश्र

कृषक पोर्टल पर व्यापारियों का पंजीयन और किसानों को भुगतान की पूर्ण गारंटी जैसे सुधारों के साथ यदि नवीन कृषि कानून लागू होते तो देश के किसानों के हित में बेहतर रहते। कृषि कानून वापसी से किसानों का नुकसान हुआ, केंद्र सरकार का यह कदम किसानों के हित में नही रहा। यह बयान आज किसान संघ के अधिवेशन के समापन सत्र पर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय किसान संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने दिए।

श्री मिश्र ने कहा कि कृषि बिल की वापसी से सर्वाधिक नुकसान छोटे मझोले किसानों को हुआ है, हमारे द्वारा बिल में जिन सुधारो की बात कही गयी थी उनके साथ यदि यह बिल लागू होता तो देश के करोड़ो किसानों को लाभ होता। श्री मिश्र ने कहा कि किसानों के उनकी लागत का पूर्ण मूल्य मिले यह किसानों का नैतिक अधिकार हैं और किसानों को उनका यह हक मिले इसके लिए भारतीय किसान संघ प्रयासरत हैं।

किसान संघ के राष्ट्रीय मंत्री साई रेड्डी ने प्रेस को बताया कि पूर्वाेत्तर राज्यो में किसानों के लिए बाजार उपलब्ध हो, देश भर में टेक्स फ्री बेचने की अनुमति मिले, जैविक खेती समूचे देश मे लागू जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिवेशन में मंथन चला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811