Let’s travel together.

आशा उषा कार्यकर्ताओं की सुल्तानगंज में हुई बैठक,19 अप्रैल भोपाल में प्रदेश स्तर पर करेंगी धरना प्रदर्शन

0 316

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी से पहुंचे आशा उषा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष बबीता पाल ब्लॉक अध्यक्ष अंजली सोनी ने इनका हार पहना कर किया स्वागत सुल्तानगंज में मध्य प्रदेश की समस्त आशा उषा कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठी है एक माह से ऊपर हो गया अभी तक किसी ने कोई सुध नहीं ली । नाराज आशा उषा कार्यकर्ताओं ने बेगमगंज ब्लॉक के सुल्तानगंज में बैठक बुलाई। जिसमें आशा उषा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष बबीता पाल जिला मीडिया प्रभारी जसवंत साहू सुल्तानगंज पहुंचे। जिसमें तय हुआ कि 19 अप्रैल भोपाल नीलम पार्क में धरना देगी।

आशा उषा कार्यकर्ता कई सालों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहीं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला हैं ।कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है । आशा उषा कार्यकर्ता कम वेतन में काम कर रही हैं उनका कहना है हमको अपने भविष्य कि चिंता बनी रहती है । आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है हम 1 महीने से हड़ताल पर बैठे हैं ।अब 19 अप्रैल को भोपाल जाकर धरना देंगे हो सकता है शिवराज भैया को हम पर दया आ जाए। हमें सरकारी कर्मचारी घोषित करके हमारा मानदेय बढ़ाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811