Let’s travel together.

सपने में इन पांच जानवरों को देखना है शुभ संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

0 742

मनुष्य जब नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है तब वह स्वप्न देखता है। वैसे तो सपनें हमेशा से शोध का विषय रहे हैं।  लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो मनुष्य को भी सपना देखता है उसका कुछ न कुछ संकेत अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य को लेकर हमें आगाह करते हैं। अधिकांश रूप से सपने में हमें वही चीजें या घटनाक्रम देखते हैं जिसे हम सोचते और जिनकी हम योजनाएं बनाते हैं।  हमारे सपनों की जागृत अवस्था से अधिक संबंध नहीं रहता है, इसलिए सपनों में देखी गई कुछ बातें अक्सर भूल जाती हैं।  प्राचीन समय से ही सपनों का विशेष महत्व माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। जो हमें आने वाले समय की अच्छी और बुरी घटनाओं से रूबरू कराते हैं। स्वप्न शास्त्र में कई प्रकार के सपनों का जिक्र मिलता है, कुछ सपने अशुभ बताए गए हैं, तो कुछ शुभ। सपने में जानवर दिखने फल भी अलग- अलग होता है। आइए जानते हैं सपने में यदि आपको यह 5 जानवर दिखते हैं तो यह क्या संकेत लेकर आते हैं।


सपने में हाथी का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने आपको हाथी दिखता है तो यह एक शुभ संकेत लेकर आता है। सपने में हाथी दिखाई देना सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि का सूचक है। यदि आप सपने में हाथी की सवारी करते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि घर में सुख-शांति आएगी, आपके वैभव में भी वृद्धि होगी।


सपने में गाय का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय का दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। गाय का दिखना यह संकेत देता है कि आपको अपने जीवन में सुख की प्राप्ति होने वाली है। यदि सपने में सफेद रंग की गाय दिखे तो मतलब आपको सफेद रंग से जुड़ी चीजों से लाभ मिलेगा। यदि सपने में गाय का बछड़ा दिखे तो इसका मतलब है कि आपको धन में वृद्धि होने वाली है।


सपने में कुत्ता दिखना
सपने में कुत्ता देखना शुभ संकेतक है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में कुत्ता आपको काटता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। यदि सपने में कुत्ता दौड़ाता है तो यह आपके जीवन में सुधार आने का संकेत है।


सपने मे बिल्ली देखना
यदि सपने में आप बिल्ली देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत देता है। सपने में जंगली बिल्ली को देखने का मतलब ये होता है कि आपका लक्ष्य पूरा होने वाला है। यानि की आपने करियर या जीवन को लेकर जो भी सोच रखा है वो पूरा हो जाएगा।


सपने में मेंढक देखना
सपने में मेंढक को हाथों में पकड़ना शुभ संकेत देता है। सपने में मेंढक देखने का मतलब की आपको अपने काम में सफलता अवश्य मिलेगी। आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811