Let’s travel together.

आदिवासी आंचल के ग्राम खमरिया और चैनपुर के ग्रामीणों ने दो अलग-अलग सौंपे ज्ञापन

0 834

बम्होरी रायसेन से तारकेश्वर शर्मा

 

स्थानीय कार्यक्रम में हुए शामिल होने आए  रामपाल सिंह  विधायक को ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्राम वासियों द्वारा  ज्ञापन सौपा।

 

ग्राम वासियों का कहना है कि लगातार कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं चैनपुर से खमरिया मार्ग तक डामरीकरण रोड का कार्य किया गया है जिसमे चैनपुर में बड़ी नदी होने की वजह से बरसात के समय काफी पानी का बहाव रहता है और इस वजह से स्कूल के बच्चों बच्चियों को करना पड़ता है चार – पांच घंटे इंतजार  पुल निर्माण हेतु कई बार ग्रामीण द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री जी एवं कलेक्टर साहब के नाम से एसडीएम को  ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई ग्राम वासियों का कहना है हमको तो शर्म आने लगी हैं अब नहीं तो कब लेकिन क्षेत्रीय विधायक एवम मुख्यमंत्री जी को इस बात की सूचना अब तक क्यों नहीं मिली और पुल का निर्माण कब होगा अब नहीं तो कब होगा।

 

ग्राम पंचायत के चैनपुर द्वारा एक दूसरा और ज्ञापन दिया गया ।जिसमे ग्राम वासियों की ओर से आवेदन में कहा है किसभी ग्राम चैनपुर तहसील सिलवानी जिला रायसेन मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं हमारे ग्राम में शासकीय उच्चतर  हाई सेकेंडरी के भवन का निर्माण हो गया है जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवम पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह के  कर कमलों  से होना है हम सभी ग्राम वासियों उक्त विद्यालय का संचालन वीरांगना रानी दुर्गावती विद्यालय के नाम से कराना चाहते हैं क्योंकि हमारे रायसेन जिले के आसपास में कहीं भी रानी दुर्गावती जी के नाम से कोई विद्यालय नहीं है हम ग्रामवासी चाहते हैं चैनपुर विद्यालय का संचालन वीरांगना रानी दुर्गावती विद्यालय के नाम से किया जाए

ताकि आने वाली पीढ़ी या वीरांगनाओं पर व्यक्तित्व से प्रेरित हो उसे अपने जीवन में चरितार्थ कर सके हम सभी की भावनाओं बा बच्चों के संस्कारों को ध्यान में रखकर उक्त शासकीय  विद्यालय का संचालन वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से किया जा कर रिकॉर्ड में दर्ज कराया जावे इस मौके में ग्राम चैनपुर से दर्जनों लोग ज्ञापन देने पहुंचे इनमेंनिरपतसिंह पूर्व सरपंच पप्पू ठाकुर खेत सिंह  छोटू ठाकुर सोनू मेहरा मुनीम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811