Let’s travel together.

सुल्तानगंज पुलिस द्वारा वन माफियाओ के खिलाफ की गई कार्यवाही,अबैध रूप से संग्रहित की गई लकड़ी जप्त

0 160

एसडीओपी बोले चार लाख से अधिक की सागौन व पिकअप वाहन जप्त

रिपोर्ट-देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे माफियाओं के खिलाफ अभियान के तहत सुलतानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा व अनुविभागीय अधिकारी राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में वन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
09 अप्रैल को फरियादी सजीव पिता नारायण सिंह शर्मा निवासी न्यु सिटी कालोनी बेगमगंज ने रिपोर्ट किया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग वाहन में अवैध रूप से सागौन की इमारती से बना फर्नीचर लेकर मरखेडा गुलाब होते हुये जैसीनगर तरफ जा रहे है। जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को देकर मय स्टाफ के मरखेडा गुलाब पहुँचा जहाँ से एक वाहन निकला जिसको वन विभाग की टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में बैठे आरोपियो एवं चालक द्वारा वन कर्मी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया गया। जिसमे दो आरोपी मौके से भाग गये थे। लकड़ी से लदी हुई पिकअप को जिसमे तकरीबन लगभग चार लाख सागौन की लकड़ी का बना सामान जप्त किया गया था। रिपोर्ट पर थाना सुल्तानगंज में अप क्र. 42/23 धारा 353, 332, 186, 279, 337, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। बाद में आरोपियों की तलाश एवं उनके घर की तलाश संयुक्त वन विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा करने पर आरोपी अन्नू उर्फ राघवेन्द्र राजपूत एवं राजेश यादव के घर से 9 बड़े पेड सागौन के कटे हुये एवं लगभग 20 पटिया सागौन के बरामद की गई जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये आकी गई।
प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सुल्तानगंज उनि जयदीप सिंह भदौरिया द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनके निर्देशानुसार टीम गठित कर आरोपियों के घर एवं संभावित जगहों में दबिस देकर दो आरोपी सौरभ साहू एवं अन्नू उर्फ राघवेन्द्र राजपूत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है जिसे अति शीघ्र पकड़ लिया जायेगा। आरोपियों पर धारा 307 भी लगाई गई।
उक्त आरोपियो को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक (थाना प्रभारी) जयदीप सिंह भदौरिया, प्र.आर. सुरेश, आर.2 पंकज और गजेन्द, आर दीपेन्द्र राजपूत व्दारा मुख्य भूमिका निभायी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811