Let’s travel together.

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,भोपाल के एक निजीस्कूल संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज

0 165

शैक्षणिक सामग्री निर्धारित दुकान से ही लेने का मामला
 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को पोद्दार स्कूल अयोध्या बायपास रोड भोपाल के संचालक अंकित जैन के विरुद्ध धारा 144 के आदेश के उल्लघंन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।


कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल को निर्देश दिए थे कि कोई भी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा संस्थान विधार्थियो को किसी विशेष दुकान से स्कूल सामग्री को खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा, उसी परिपेक्ष्य में पोद्दार स्कूल के संचालक अंकित जैन के विरुद्ध धारा 144 के आदेश के उल्लघंन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पोद्दार इंटरनेशनल ग्रुप का मुख्यालय मुंबई में स्थित है एवं पूरे देश में इनके द्वारा 140 से अधिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे भोपाल जिले में संचालित स्कूलों से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नम्बर 0755-2992405/07 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811