Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रंगभरी एकादशी शुभ मुहूर्त

0 582

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इस साल रंगभरी एकादशी 13 मार्च को है। रंगभरी एकादशी का पर्व होली से छह दिन पहले आता है।  मान्यता है कि इस दिन ही माता पार्वती का गौना कराकर भगवान शिव काशी लाए थे। इसलिए काशी में इसे मां माता गौरा के स्वागत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है। काशी में होली का त्योहार रंगभरी एकाशी से प्रारंभ होकर अगले छह दिन तक मनाया जाता है।

रंगभरी एकादशी 2022 शुभ मुहूर्त-

रंगभरी एकादशी 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि अगले दिन यानी 14 मार्च को सुबह 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। रंगभरी एकादशी के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होगा, जो कि रात 10 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र रात 10 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

12 साल बाद इस राशि में सूर्य व गुरु की युति, 15 मार्च तक इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

रंगभरी एकादशी पूजन विधि-

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव विवाह के बाद पहली माता गौरा के साथ काशी आए थे। इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव के मंदिर जाएं। अबीर, गुलाल, चंदन और बेलपत्र आदि अर्पित करें। भोलेनाथ से अपने संकटों के निवारण के लिए प्रार्थना करें।

कुंभ राशि में एक माह के लिए अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

भगवान विष्णु की होती है कृपा-

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। रंगभरी एकाशी के दिन भगवान शंकर व भगवान विष्णु की पूजा करने से दोनों देवताओं का संयुक्त आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811