Let’s travel together.

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर जाखला धाम सरकार पर उमड़ी भक्तों की भीड़

0 133

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

हनुमान जयंती के अवसर पर मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र जाखला धाम हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा वही कल से चल रही रामायण का दूर-दूर से पधारे भक्तों ने भरपूर लाभ उठाया दूर-दूर से पैदल चलकर आए भक्त जिनके हाथ में भगवान श्री राम का झंडा और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पदयात्रा कर दादा के दरबार में झंडा समर्पित कर आशीर्वाद लिया वही सुबह से दादा के दरबार में चल रहा भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की वहीं समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को दादा के आशीर्वाद का चमत्कार बताते हुए उन्हें अवगत कराया।

जाखला धाम सरकार के परम पूज्य गुरुजी ने इस जाखला धाम हनुमान मंदिर की प्राचीन और चमत्कार के बारे में भक्त गणों को साझा किया जो इस दरबार पर माथा टेकता है उसके बिगड़े काम बन जाते हैं और जो दिल से इस दरबार में भगवान से मांगता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है इन्हीं शुभ आशीष वचन के साथ आज दादा जाखला धाम सरकार का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से डीजे ढोल धमाकों के साथ मनाया गया

इनका कहना है

दादा जी के मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है सभी सहयोग जरूर करें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाखला धाम सरकार पर भंडारे का आयोजन एवं रामायण का आयोजन रखा गया है इसमें दूर-दूर से भक्त चलकर आते हैं और दादा जी के दरबार में माथा टेक अपनी मनोकामना पूर्ण करके जाते है

ब्रजकिशोर शर्मा पंडित श्री संकट मोचन जाखला धाम हनुमान मंदिर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811