Let’s travel together.

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही:पटवारी सस्पेंड नायब तहसीलदार को नोटिस

0 254

रायसेन । अनुपयोगी खुले पड़े हुए बोरवेल बन्द किये जाने के निर्देशों की अवेहलना करने व गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने पर सिलवानी तहसील क्षेत्र के हल्का नम्बर 61 के पटवारी पंकज शर्मा को कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने निलंबित कर दिया। इसी मामले में नायब तहसीलदार सिलवानी अनीस धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जबाव मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में 10 वर्षीय आशीष केवट दोपहर में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। जिसे ग्रामीणों की सूझ बुझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे से बात कर उसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना से एक बार फिर बोर से जुड़ी लापरवाही सामने आई। मामले में कलेक्टर रायसेन ने पटवारी को निलंबित करने आदेश जारी कर दिये। कलेक्टर के निर्देश पर भू-अभिलेख कार्यालय से 14 मार्च को राजस्व अधिकारियों को इस सम्बंध में जानकारी देने व खुले पड़े बोर बन्द करवाने के आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के बाद पटवारी पंकज अर्मा द्वारा जो रिपोर्ट दी थी उसमें ग्राम भानपुर में कोई भी बोर खुला न होना बताया गया था। पटवारी की गलत जानकारी के बाद 3 अप्रैल को भानपुर में ही बच्चे के बोर में गिरने की घटना घटित हो गई, मामले में तत्काल कार्रवाई कलेक्टर द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811