Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने वर्ल्ड थिंकिंग डे पर स्काउट के जन्मदाता जॉन बेडेन पॉवेल को याद किया

0 640

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को जॉन बेडेन पॉवेल का जन्म 22 फरवरी अट्ठारह सौ सत्तावन को स्टेनहाल स्ट्रीट लंदन में हुआ था। उन्हें स्काउटिंग की प्रेरणा दक्षिण अफ्रीका में मिली थी। इन्होंने 9 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को इकट्ठा कर कैडेट कॉर्प तैयार किया और बाद में स्काउट गाइड की स्थापना की। सच्चे मामले में समाज सेवा कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में आयोजित वर्ल्ड थिंकिंग डे कार्यक्रम में स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने व्यक्त किए। इस अवसर पर स्काउट गाइड के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। प्राथमिक कब बुलबुल गोल्डन वेज एवं द्वितीय सोपान के 8-8 स्काउट गाइड को प्राचार्य महोदय के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए।
फ्लॉक लीडर आरती बाथम ने इस वर्ष की थिंकिंग डे थीम पर प्रकाश डाला फ्लॉक लीडर श्रीमती उदिता मालिक ने प्लास्टिक रोको अभियान पर छात्रों को प्रतिज्ञा करवाई ।
इस अवसर पर स्काउट शिक्षक श्री शिवचरण केवट, कब मास्टर सीडीपी गोस्वामी एवं विवेक त्रिवेदी उपस्थित थे ।
सीबीएसई परीक्षा के बेहतर परिणाम हेतु अभिभावकों के साथ प्राचार्य ने वर्चुअल मीटिंग की –

सीबीएससी की 10वीं एवं 12वीं की सत्र 2021 22 परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य श्री एस के शर्मा ने संबंधित अभिभावकों के साथ वर्चुअल मीटिंग की तथा परीक्षा की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को देकर गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम प्राप्त करने हेतु अभिभावकों में जागरूकता लाने का अनुरोध किया जिससे विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से विद्यालय का परीक्षा परिणाम पूर्व वर्षों की भांति प्राप्त किया जा सके। इस बैठक में 10वीं 12वीं में शिक्षण कार्य करने वाले समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |     नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर 23 नवंबर को ग्राम मिंडा में होगा कृषक संवाद कार्यक्रम     |     भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को रायसेन में जुटेंगे कर्मचारी और श्रमिक     |     भोपाल में आचार्य संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न     |      सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811