रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन
हिंदू नव वर्ष चैत्र की नवरात्रि नगर मंडीदीप में आठवां वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडीदीप में हिंदू नव वर्ष नौ देवी के पावन पर्व पर नगर में चल समारोह निकाला गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एक दूसरे को तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

चल समारोह पटेल नगर मंडीदीप से होते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए गणेश चौक राम मंदिर पर समापन हुआ चल समारोह में डीजे ढोल पर युवाओं ने राम नाम के गाने पर खूब नृत्य किया सभी चौराहों पर चल समारोह का बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया डीजे ढोल बच्चे झूमते और नाचते नजर आए चल समारोह में शामिल हुए साथ ही हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान छुट्टी भैया ने गांधी चौक पर सभी का जलपान एवं प्रसाद ग्रहण वितरण किया कार्यक्रम में मंडीदीप नगर के जनप्रतिनिधि समाजसेवी गणमान्य नागरिक व्यापारी बंधु पत्रकार बंधु उपस्थित रहे