Let’s travel together.

आरोग्य भारती मध्य प्रांत के पदाधिकारियों ने ली महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए स्वस्थ रहने के सुझाव

0 105

सेवाभावी व्यक्तियों को संगठित कर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में आरोग्य भारती की अहम भूमिका-डॉक्टर ओपी सोनी

सी एल गौर

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में रविवार को आरोग्य भारती मध्य भारत प्रांत की जिला इकाई की शुरुआत करने एवं स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र की भावना को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें आरोग्य भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय सचिव डॉक्टर ओम प्रकाश सोनी एवं डॉ शैलेश मानकर, जिला संघचालक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा, डॉ शरद साहू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए आरोग्य भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय सचिव डॉक्टर ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि आलोक भारती का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ ग्राम और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित बैठक में कहा कि आरोग्य भारती सभी प्रकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों का एक सम सेवी संगठन है जो कि भारतीय जीवन मूल्यों को आधार मानकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न पद्धतियों के प्रति सम्मान के साथ सेवाभावी व्यक्तियों को संगठित करते हुए स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है, इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना ही आरोग्य भारती का मूल उद्देश्य उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश के कई जिलों में आरोग्य भारती
का काम चल रहा है अब रायसेन जिले में भी आरोग्य भारती द्वारा पहल शुरू कर दी गई है जो कि शहरी क्षेत्र से लेकर गांव गांव तक लोगों में स्वास्थ्य के प्रति भावना जागृत करेगी कि समाज में हर व्यक्ति किस प्रकार से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों के 575 जिलों में आरोग्य भारती संस्था का बेहतर काम किया जा रहा है मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आरोग्य भारती संस्था काम कर रही है,अब रायसेन जिले में भी आरोग्य भारती द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। आरोग्य भारती संस्था की बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संघचालक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, विचारक दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि आरोग्य भारती
मध्य भारत प्रांत की प्रदेश इकाई द्वारा आज जो बैठक रखी है और कामकाज की शुरुआत हुई की जा रही है इससे समाज में स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ ग्राम और स्वस्थ राष्ट्र की भावना के साथ आरोग्य भारती अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना जरूरी है स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ और स्वस्थ रहना आवश्यक हो गया है, उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की जयंती 2 नवंबर 2002 से आरोग्य भारती संस्था संस्था की स्थापना की गई है, जिसका लाभ अब हमारे इस रायसेन जिले में भी शीघ्र ही मिलेगा। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवक, कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आरोग्य भारती संस्था में योगदान देते हुए समाज में हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, निरोग रहे सुखी रहे इसके लिए आगे आकर काम करना है।


बैठक में मौजूद आरोग्य भारती संस्था के डॉक्टर शैलेश मानकर ने विचार व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और समाज में लोग किस प्रकार से स्वस्थ रह सकें इस विषय पर उन्होंने भी विचार रखें। आयोजित की गई बैठक में प्रमुख रूप से डॉ शरद साहू , सरस्वती विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता शर्मा, समाज सेविका श्रीमती ममता दुबे, ओम प्रकाश पाठक, महेश मैहर, गिरजेश कुशवाह, प्रमोद पटेल, भुवनेश्वर कुशवाह, सीएल गौर सहित अनेक स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811