रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजीव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एक्सपो में 120 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जिनमे ट्रैक्टर पार्ट्स, पैकेजिंग, फर्नीचर, इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेट उत्पाद, ए सी, कॉपर प्रोडक्ट्स, सुरक्षा उपकरण, फोम, मोटर्स, गुणवत्ता उपकरण, इंजीनियरिंग गुड्स, सोया खाद्य, डिटर्जेंट, कॉरपोरेट गिफ्ट इत्यादि निर्माताओं तथा सेवा प्रदाताओं द्वारा भाग लिया जा रहा है। अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि १८००० करोड़ से अधिक निर्यात करने वाले इस औद्योगिक क्षेत्र को विश्व पटल पर स्थापित करने का यह प्रयास है। यह एक्सपो निर्माताओं और प्रताओं के बीच सेतु का काम करेगा।

आज Expo में विजिट करने वालों में श्रीमती प्रियंका अग्रवाल अध्यक्ष, नगर पालिका मंडीदीप, अन्य दीपक शर्मा जी उपाध्यक्ष फेडरेशन, एवं विभिन्न विभागों से अधिकारी गण ,मंडीदीप के बड़े उद्योगों से टैफे मोटर्स से श्री आलोक माम् अपनी परचेस टीम के साथ, अन्य उद्योगों वर्धमान यार्न, नाहर स्पिनिंग, अनंत स्पिनिंग, कई इंजीनियरिंग कॉलेजों से करीब 2000 से ज्यादा विजिटर्स एक्सपो में पधारे।
कई स्टॉल वालों ने अपने उत्पाद बेचे एवम आर्डर बुक किये।
सभी ने एसोसिएशन द्वारा किये गए प्रयास को सराहा, एक्सपो को अंतरराज्यीय स्तर का बताया । तथा शुभकामनाएं दी , भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। एसोसिएशन द्वारा किये गए प्रयासों से यहां के उद्योगों को नया बाजार मिलेगा।
आज एक्सपो का अंतिम दिन है।समापन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन दत्तिगांवकर , प्रभुराम चौधरी, अरविंद भदौरिया एक्सपो में भाग लेने वालों को सम्मानित करेंगे।